पीएम मोदी ने सिक्किम सुरंग हादसे में मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये की मदद का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-VI हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग ढहने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) से हर मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
पीएमओ ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, “सिक्किम के नामची में एक निर्माणीधीन सुरंग के गिरने से हुई मौतों से दुखी हूं। मैं दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। PMNRF से हर मरने वाले के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
https://x.com/PMOIndia/status/2079458369371345280?s=20
हादसे का ताजा अपडेट
नामची जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट सोनम डोलमा ने बताया कि सुरंग के अंदर करीब 27 लोग फंसे हुए थे। अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से अधिकांश की पहचान हो गई है।
बचाव अभियान पर चुनौतियां
एसपी सोनम डोलमा ने कहा कि भारी बारिश के कारण टनल में पानी भर गया है, जिससे बचाव कार्य मुश्किल हो गया है। हालांकि, पानी निकासी के बाद ऑपरेशन जारी है।
गैस लीक की आशंका को देखते हुए दुर्गापुर और आसनसोल से केमिकल एवं गैस विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि घटना का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से फोन पर बात की और बचाव अभियान की स्थिति का जायजा लिया। दोनों नेताओं ने राज्य को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन सहित कई एजेंसियां लगी हुई हैं। सिक्किम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। (इनपुट-एजेंसी)
Reviewed by SBR
on
7/21/2026 03:46:00 PM
Rating:






No comments:
Welcome TO SBR Group
Note: Only a member of this blog may post a comment.