केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से बात की और ऊपरी असम में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर जारी राहत कार्यों की समीक्षा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. सरमा ने बताया कि श्री शाह ने जमीनी स्थिति का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्स्थापन और पुनर्निर्माण के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने दोहराया कि इस कठिन समय में केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां और संसाधन असम के लोगों की सहायता के लिए तत्पर हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने असम बाढ़ पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से राहत कार्यों की जानकारी ली
Reviewed by sharma
on
7/29/2026 06:14:00 PM
Rating:
No comments:
Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.