असम में बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हुई; मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की


 


असम में बाढ़ से मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर 75 हो गई है। अकेले शिवसागर जिले से कल सात और मौतें दर्ज की गईं। ऊपरी असम के प्रभावित जिलों में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और अधिकतर क्षेत्रों से बाढ़ का पानी उतर रहा है। बाढ़ से प्रभावित अधिकांश इलाकों में बिजली सहित आवश्यक सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने बाढ़ से संबंधित घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। राहत और पुनर्वास उपायों की एक श्रृंखला में 30 दिनों से अधिक समय से लापता लोगों के परिवारों को उचित प्रक्रियाओं के अधीन 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देना शामिल है। इसके अलावा, मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। एक लाख से अधिक गंभीर रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों को उनकी तत्काल आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए 15 हजार रुपये प्रति परिवार प्रदान किए जाएंगे।

अरूणोदय योजना के तहत, बाढ़ प्रभावित जिलों चराइदेव, जोरहाट, गोलाघाट और शिवसागर के लाभार्थियों को अगले महीने की पहली तारीख से योजना के पुनः शुरू होने पर अगस्त के महीने से 2500 रुपये मिलेंगे। घरों, पशुधन, मत्स्य पालन और फसलों को हुए नुकसान का आकलन 3 अगस्त से शुरू होगा, जिसके बाद पात्र लाभार्थियों को मुआवजा दिया जाएगा।

असम में बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हुई; मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की असम में बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हुई; मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की Reviewed by sharma on 7/29/2026 06:17:00 PM Rating: 5

No comments:

Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.

Powered by Blogger.