नालागढ़: नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में अवस्थी नर्सिंग इंस्टीट्यूट, नालागढ़ ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। संस्थान द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष और जीएनएम तृतीय वर्ष की सभी 75 छात्राओं का प्रतिष्ठित मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में चयन हुआ। इस शानदार उपलब्धि के साथ संस्थान ने 100 फीसदी कैंपस प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया।
प्लेसमेंट ड्राइव में निम्स हॉस्पिटल (जयपुर), बलवीर सिंह तोमर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रिसर्च एंड हॉस्पिटल तथा डॉ. बीएस तोमर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रिसर्च एंड हॉस्पिटल की भर्ती टीमों ने भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी नर्सिंग की 37 और जीएनएम की 38 छात्राएं शामिल हैं।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान छात्राओं के नर्सिंग ज्ञान, क्लीनिकल दक्षता, रोगी देखभाल, संचार कौशल और व्यावसायिक व्यवहार का मूल्यांकन किया गया।
संस्थान के चेयरमैन चंद्रशेखर अवस्थी ने कहा कि यह सफलता आधुनिक क्लीनिकल प्रशिक्षण और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं निदेशक ऋषव अवस्थी और रजत अवस्थी ने कहा कि संस्थान स्वास्थ्य क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्राचार्या शुभा भारद्वाज ने सभी चयनित छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
#SBRNews #Nalagarh #Nursing #CampusPlacement #HimachalNews #Education #Career #Jobs #BScNursing #GNM #PlacementDrive #SuccessStory #Healthcare #HimachalPrades
Reviewed by SBR
on
7/29/2026 02:00:00 PM
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group