सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन फिसले, एमसीएक्स पर दोनों धातुओं में गिरावट

 


सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ हुई। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 0.6 प्रतिशत तक कम हो गया।  


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1,42,821 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,42,392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। 


सुबह 11 बजे यह 870 रुपए या 0.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,41,951 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,41,742 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,42,393 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है।


सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी गई। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली 2,19,375 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,18,280 रुपए प्रति किलो पर खुला। फिलहाल यह 884 रुपए या 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,18,491 रुपए प्रति किलो पर था। 


अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,17,325 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,18,884 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। कॉमैक्स पर सोना 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,030 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.80 डॉलर प्रति औंस पर था। 


अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष लगातार बढ़ रहा है और ईरान, मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं, अमेरिका लगातार ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिससे हॉर्मुज पर नियंत्रण करने की उसकी क्षमता कम हो जाए।


(इनपुट-आईएएनएस) 

सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन फिसले, एमसीएक्स पर दोनों धातुओं में गिरावट सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन फिसले, एमसीएक्स पर दोनों धातुओं में गिरावट Reviewed by SBR on 7/24/2026 01:29:00 PM Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Note: Only a member of this blog may post a comment.

Powered by Blogger.