द्वितीय चरण में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि 28 मई को जिला सोलन की 86 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। इन पंचायतों में कुल 1,19,744 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 61,019 पुरुष तथा 58,725 महिला मतदाता शामिल हैं।
नाव प्रक्रिया के लिए जिलेभर में 524 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद 28 मई को ही वार्ड सदस्य, उपप्रधान और प्रधान पदों की मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की।
विकास खंड धर्मपुर: धर्मपुर की 9 ग्राम पंचायतों में 11,709 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 5,993 पुरुष तथा 5,716 महिला मतदाता हैं। यहां कुल 57 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विकास खंड कंडाघाट: कंडाघाट की 10 पंचायतों में 11,028 मतदाता हैं, जिनमें 5,639 पुरुष और 5,389 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां 52 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विकास खंड कुनिहार: कुलिहार की 19 पंचायतों में 24,848 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 12,582 पुरुष तथा 12,266 महिला मतदाता हैं। कुनिहार में 107 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विकास खंड नालागढ़: नालागढ़ की 26 पंचायतों में 41,689 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 21,407 पुरुष तथा 20,282 महिला मतदाता हैं। यहां 178 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विकास खंड पट्टा: पट्टा की 9 पंचायतों में 13,978 मतदाता हैं, जिनमें 7,122 पुरुष तथा 6,856 महिला मतदाता शामिल हैं। पट्टा में कुल 55 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विकास खंड सोलन: सोलन की 13 पंचायतों में 16,492 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 8,276 पुरुष तथा 8,216 महिला मतदाता हैं। यहां 75 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
Reviewed by SBR
on
May 28, 2026
Rating:






No comments:
Welcome TO SBR Group