Breaking News: छात्रों ने पेश किए नवाचार के नए आयाम - 24Live Khabar



शूलिनी विश्वविद्यालय में आइडियाथॉन 2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों के छात्रों ने स्वास्थ्य सेवाओं, फार्मास्यूटिकल्स और सतत विकास के क्षेत्र में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए। यह कार्यक्रम फार्मास्युटिकल साइंसेज स्कूल द्वारा एमएलटी सेंटर और आईएचयूबी शूलिनी के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी,बायोइंजीनियरिंग, बीसीए और माइक्रोबायोलॉजी के छात्रों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और आधुनिक चुनौतियों के समाधान के लिए अंत:विषयक दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। आइडियाथॉन ने एक सशक्त मंच प्रदान किया, जहां छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने कई महत्वपूर्ण और दूरदर्शी अवधारणाएं प्रस्तुत कीं। इनमें स्तन कैंसर के लिए हर्बल और पौधों से प्राप्त दवाएं, नैनोकण आधारित उपचार तकनीक, स्वास्थ्य सेवाओं और नैदानिक प्रणालियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग, दवा ट्रैकिंग और रोगी अनुपालन के लिए स्मार्ट हेल्थकेयर एप्लिकेशन, तथा औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता रणनीतियां शामिल रहीं।

योगानंद स्कूल ऑफ एआई, कंप्यूटर्स एंड डेटा साइंसेज और अन्य विभागों के छात्रों ने भी बायोटेक्नोलॉजी, डेटा साइंस और स्वास्थ्य सेवा के समन्वय से महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे कार्यक्रम में तकनीकी विविधता और गहराई देखने को मिली। फार्मास्युटिकल साइंसेज संकाय के डीन और ई-युवा केंद्र के मुख्य समन्वयक प्रो. दीपक कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए नवाचार को अपनाने और अपने विचारों को व्यावहारिक समाधान में बदलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रचनात्मकता, उद्यमिता और अंत: विषय सहयोग को भविष्य की सफलता का आधार बताया। कुलपति प्रो. पी.के. खोसला ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच छात्रों को शोध आधारित सोच विकसित करने और अपने विचारों को वास्तविक जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्रों से अपने नवाचारों को समाज के हित में उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. अभिषेक सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, मार्गदर्शकों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। यह आइडियाथॉन छात्रों के लिए सीखने, नवाचार और सहयोग का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Breaking News: छात्रों ने पेश किए नवाचार के नए आयाम - 24Live Khabar Breaking News:  छात्रों ने पेश किए नवाचार के नए आयाम - 24Live Khabar Reviewed by SBR on May 03, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.