लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों का उग्र प्रदर्शन



हिमाचल किसान सभा और लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर परियोजना स्थल निरथ में प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान परियोजना का निर्माण कार्य भी ठप हो गया। प्रदर्शन में सैकड़ों किसान शामिल हुए और इसे राज्य महासचिव राकेश सिंहा, डॉ. ओंकार शाद, देवकी नंद, कृष्णा राणा, कपिल ठाकुर व प्रेम चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) किसानों की समस्याओं के समाधान में विफल रहे हैं।

किसानों का कहना है कि वर्ष 2021 से चल रहे निर्माण कार्य में धूल और ब्लास्टिंग से फसल व मकानों को नुकसान पहुंचा, लेकिन अधिकांश पंचायतों में मुआवजा अब तक नहीं मिला। करीब 120 परिवारों को एकमुश्त राशि और रोजगार की सुविधा भी नहीं दी गई। प्रदर्शन के दौरान किसानों, निगम और प्रशासन के बीच बैठक हुई। इसमें एसडीएम रामपुर और एसडीएम निरमंड भी मौजूद रहे। चर्चा के दौरान कुछ मुद्दों पर सहमति बनी, जिसमें जून में होने वाली आर एंड आर बैठक में छूटे परिवारों को मुआवजा देने और एकमुश्त राशि जारी करने का वादा शामिल है। मामला जून माह में होने वाली आर एंड आर बैठक में उठाने पर सहमति बनी। प्रदर्शन में रणजीत ठाकुर, काकू कश्यप, अशोक, निहाल चंद, हरदयाल, गंगा राम, देवेंद्र, महेंद्र, सरोजना, कृष्ण, ऋषि, जोगिंदर, वीरेंद्र, सुंदर, रेखा, ममता, कला देवी, रीचा, नकी, बविता, कमलेश, सविता, सुनीता, रंजना सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों का उग्र प्रदर्शन लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों का उग्र प्रदर्शन Reviewed by SBR on April 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.