Breaking News शिमला घूमने आए सैलानियों ने बुक करवाई पूरी ट्रेन, कालका-शिमला हैरिटेज सफर को खर्च किए 92570 रुपए | 24Live Khabar


गर्मियों के आगमन के साथ ही पर्यटकों ने पहाड़ों की रानी शिमला का रुख करना शुरू कर दिया। पहाड़ों की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए मंगलवार को पर्यटकों का एक समूह कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चार्टर स्पेशल ट्रेन बुक कर शिमला पहुंचा। करीब 20 पर्यटकों को लेकर यह चार्टर स्पेशल ट्रेन कालका से शिमला पहुंची, जिसके लिए समूह ने लगभग 92570 रुपए खर्च कर बुक करवाया था।

ट्रेन सुबह 11:30 बजे कालका से शिमला के लिए रवाना हुई। कालका-शिमला रेल मार्ग अपनी ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, पर्यटक इस रेल मार्ग का आनंद लेते हुए शिमला आना पसंद करते हैं। कालका से शिमला तक का यह सफर पहाड़ों, सुरंगों और हरियाली से भरपूर घाटियों के बीच से गुजरता है, जो यात्रियों को एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है। रेल मार्ग पर स्थित 103 सुरंगे इस यात्रा को और रोमांचक बना देती हैंं।


Hindi News, Breaking News, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
Breaking News शिमला घूमने आए सैलानियों ने बुक करवाई पूरी ट्रेन, कालका-शिमला हैरिटेज सफर को खर्च किए 92570 रुपए | 24Live Khabar Breaking News शिमला घूमने आए सैलानियों ने बुक करवाई पूरी ट्रेन, कालका-शिमला हैरिटेज सफर को खर्च किए 92570 रुपए | 24Live Khabar Reviewed by SBR on April 22, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.