महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अहम मुद्दा गरमा गया है। कमला नेहरू अस्पताल केएनएच से गायनी ओपीडी को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल आईजीएमसी में शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। जनवादी महिला समिति ने इस निर्णय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बुधवार से केएनएच के बाहर 24 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने सरकार पर जल्दबाजी में फैसला लेने का आरोप लगाया और इसे महिलाओं के हितों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल में प्रसूति और गायनी सेवाएं एक-दूसरे की पूरक हैं।
ऐसे में ओपीडी को अलग करना न सिर्फ व्यवस्थागत समस्या पैदा करेगा, बल्कि मरीजों को भी अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। समिति का कहना है कि यह अस्पताल पिछले 100 वर्षों से महिलाओं को समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं देता आ रहा है। ऐसे संस्थान की सेवाओं को कमजोर करना या विभाजित करना उचित नहीं है। फालमा चौहान ने सुझाव दिया कि यदि सरकार नई सुविधाएं जैसे रोबोटिक सर्जरी, स्मार्ट लैब या आईवीएफ सेंटर शुरू करना चाहती है, तो इन्हें केएनएच में ही विकसित किया जाए, बजाय इसके कि मौजूदा सेवाओं को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। महिलाओं ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि यह फैसला जल्द वापस नहीं लिया गया, तो 30 अप्रैल को आईजीएमसी के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें न मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज करेंगे।
Breaking News: गायनी ओपीडी शिफ्ट करने के खिलाफ धरना -24Live Khabar
Reviewed by SBR
on
April 23, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
April 23, 2026
Rating:






No comments:
Welcome TO SBR Group