हमीरपुर बस स्टैंड पर फिर खत्म हुए सम्मान कार्र्ड


हमीरपुर बस स्टैंड में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को बिना कार्ड बनाए ही वापस लौटना पड़ रहा है और निगम की बसों में फुल किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से यह समस्या चल रही है, लेकिन कार्ड अभी तक डिपो में नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे में यहां-वहां से कार्ड मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है। बता दें कि हमीरपुर डिपो में सम्मान कार्ड की कमी दूर नहीं हो पाई है। पिछले दो हफ्ते से कार्ड की समय हमीरपुर बस स्टैंड में चल रही है। कुछ दिन पहले बिलासपुर और ऊना बस स्टैंड से करीब 200 कार्ड हमीरपुर बस स्टैंड मंगवाए गए थे, जोकि सभी खत्म हो गए हैं।

हमीरपुर डिपो ने अब पालमपुर डिपो से 150 के करीब कार्ड की खेप मंगवाई है, जोकि शुक्रवार देरशाम तक हमीरपुर पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में शनिवार को हमीरपुर बस स्टैंड में कार्ड दोबारा बनाए जा सकेंगें। कार्ड की समयवधि भी एक साल रखी गई है। ऐसे में नए कार्ड बनाने के लिए वरिष्ठ नागरिक रोजाना हमीरपुर बस स्टैंड पहुंच रहे हैं, ताकि खत्म हो चुके कार्ड को जल्द से जल्द रिन्यू करवाया जा सके, लेकिन सम्मान कार्ड की खेप न आने की वजह से उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं। क्योंकि उन्हें पूरा किराया देकर निगम की बसों में सफर करना पड़ रहा है। सम्मान कार्ड पर वरिष्ठ नागरिकों को 30 फीसदी छूट हिमाचल और हिमाचल के बाहर तक मुहैया करवाई जा रही है। यही वजह है कि वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्ड बनाने को लेकर काफी उत्साहित है। क्योंकि कार्ड के बिना उन्हें पूरा किराया निगम की बसों में देना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो गुरुवार को 20 के करीब सम्मान कार्ड हमीरपुर डिपो को दूसरे डिपो से मुहैया करवाए गए थे, जोकि पलक झपकते ही खत्म हो गए। शुक्रवार को भी एक भी सम्मान कार्ड काउंटर पर नहीं बन पाया है।

हमीरपुर बस स्टैंड में सम्मान कार्ड की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। पालमपुर डिपो से 150 के करीब सम्मान कार्ड की खेप मंगवाई गई है, जोकि देरशाम तक हमीरपुर पहुंचने की उम्मीद है। ताकि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान कार्ड के लिए और परेशान न होना पड़े
राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो

बिना कार्ड बनाए ही वापस लौटना पड़ा

निगम के काउंटर से अक्सर वरिष्ठ नागरिकों को बिना कार्ड बनाए ही वापस लौटना पड़ा। हालांकि डिपो में ग्रीन कार्ड और स्मार्ट कार्ड की कोई कमी नहीं है। सिर्फ सम्मान कार्ड ही पिछले कुछ समय से डिमांड के मुताबिक डिपो को नहीं मिल पा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक भी सम्मान कार्ड न मिलने से खासे परेशान हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द कार्ड की कमी दूर करवाई जाए।





Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
हमीरपुर बस स्टैंड पर फिर खत्म हुए सम्मान कार्र्ड हमीरपुर बस स्टैंड पर फिर खत्म हुए सम्मान कार्र्ड Reviewed by SBR on April 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.