फुटबॉल में एकलव्य सदन ने मारी बाजी


पीएन एनएम गीता आदर्श विद्यालय के समीप स्थित ऐतिहासिक ठोडो ग्राउंड में अंतरसदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, और यह प्रतियोगिता उसी श्रृंखला का हिस्सा रही। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा, सह-प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता, अध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों—अर्जुना, कृष्णा, एकलव्य और गीता—के चयनित खिलाडय़िों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में विभाजित किया गया, जिसमें लगभग 120 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जबकि करीब 500 विद्यार्थियों ने मैच का आनंद लिया। कनिष्ठ वर्ग में गीता और कृष्णा सदन विजयी होकर फाइनल में पहुंचे, जहां गीता सदन ने जीत हासिल की। वरिष्ठ वर्ग में अर्जुना और एकलव्य सदन फाइनल में पहुंचे, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद एकलव्य सदन ने 1-0 से जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एकलव्य सदन के परीक्षित को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया। अंत में विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।



Hindi News, Breaking News:, 24Live Khabar, Himachal News, India News, Latest News, Transport News, Business News
फुटबॉल में एकलव्य सदन ने मारी बाजी फुटबॉल में एकलव्य सदन ने मारी बाजी Reviewed by SBR on April 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.