तहसील कार्यालय अंब में कार्यरत एक कानूनगो का मोबाइल साइबर ठगों द्वारा हैक कर उसके संपर्कों से पैसे की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित के परिवार व परिचितों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे साइबर ठगों ने पीड़ित का फोन हैक कर लिया और फोन में सेव करीब 1300 नंबरों पर चैट के माध्यम से उसकी ओर से 45 हजार रुपए की मांग कर दी। संदेश में यह भी लिखा गया कि उसका यूपीआई सही तरीके से काम नहीं कर रहा है और उसे पैसों की तत्काल जरूरत है, जिसे वह दो घंटे बाद लौटा देगा।
जैसे ही यह संदेश संबंधित नंबरों पर पहुंचा, विशेषकर परिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों में घबराहट फैल गई और उन्होंने तुरंत संपर्क साधने का प्रयास शुरू कर दिया। जैसे ही पीड़ित को अपना फोन हैंग होने की जानकारी लगी तो उसके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के समय पीड़ित किसी समारोह में शामिल था। साइबर ठग किसी को अपना शिकार न बना डालें इसको लेकर पीड़ित ने अपना संदेश देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।
इस संबंध में एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि साइबर ठग आए दिन नई-नई तरकीबें अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक संबंधित व्यक्ति से सीधे बातचीत न हो, ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और न ही पैसे भेजें।
साइबर ठगों ने अंब तहसील के कानूनगो का फोन हैक कर पैसे ठगने का किया प्रयास
Reviewed by SBR
on
April 24, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
April 24, 2026
Rating:






No comments:
Welcome TO SBR Group