राजकीय महाविद्यालय सोलन में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस समारोह में महाविद्यालय के अकादमिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर-रोवर, ईको क्लब, रोड सेफ्टी क्लब, योगा क्लब हिमाचल प्रदेश युवा महोत्सव तथा अन्य विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 800 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मनीषा कोहली ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। समारोह के अंत में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पारंपरिक ‘नाटी’ नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के प्राचार्य प्रोफेसर मदन मनकोटिया, राजकीय महाविद्यालय सुबाथू के प्राचार्य डा. राजेंद्र कश्यप, सेवानिवृत्त भूगोल विभाग की प्रोफेसर डा. अर्चना गुप्ता, पीटीए अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, ओएसए उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, सीएससीए कार्यकारिणी के सदस्य, महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
800 मेधावी छात्रों पर बरसे इनाम
Reviewed by SBR
on
March 14, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
March 14, 2026
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group