UPSC में साक्षी ने हासिल की 6वीं रैंक, आयुर्वेद मेडिकल अधिकारी पद पर चयन
देहरा (कांगड़ा): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र की हार पंचायत निवासी साक्षी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में आयुर्वेद मेडिकल अधिकारी पद के लिए ऑल इंडिया 6वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
साक्षी की इस शानदार सफलता से परिवार, क्षेत्र और पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन ने यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
स्थानीय लोगों ने साक्षी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नई ऊर्जा दे रही है।


No comments:
Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.