प्रियंका ने पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान, श्री अरविंद संस्कृत महाविद्यालय का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

 



करसोग (मंडी): श्री अरविंद संस्कृत महाविद्यालय, करसोग की छात्रा प्रियंका सुप्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 10.00 में से 10.00 SGPA हासिल कर महाविद्यालय और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया।

महाविद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम (सत्र 2, 4 और 6) शत-प्रतिशत रहा। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य आ. कुशल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रियंका की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।


No comments:

Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.

Powered by Blogger.