ALERTS
Loading latest news...

Solan News: कराड़ाघाट के पास बस-ट्रक में टक्कर, 10 सवारियां थीं मौजूद

 



🚨 कराड़ाघाट के पास निजी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 10 सवारियां थीं मौजूद

सोलन/दाड़लाघाट: एनएच-205 शिमला-मंडी मार्ग पर कराड़ाघाट के समीप बुधवार रात निजी मिनी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा करीब रात 11:30 बजे हुआ। टक्कर के बाद बस के अगले हिस्से, चालक साइड की लाइट, बंपर और फ्रंट हिस्से को नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 


जानकारी के अनुसार निजी मिनी बस शालाघाट से दाड़लाघाट की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक दाड़लाघाट से शालाघाट की तरफ आ रहा था। कराड़ाघाट के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। उस समय बस में करीब 10 सवारियां मौजूद थीं।

हादसे की सूचना मिलते ही दाड़लाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार यात्रियों और चालक को चोटें आईं, जिन्हें उपचार एवं मेडिकल जांच के लिए सीएचसी अर्की ले जाया गया। सभी चोटें सामान्य बताई गई हैं। 


पुलिस की जांच में बस और ट्रक दोनों को नुकसान होने की बात सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार दोनों वाहन चालकों की गलती पाई गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ और अपने-अपने वाहन के नुकसान की भरपाई स्वयं करने पर सहमति बनी। बस चालक के उपचार का खर्च बस मालिक द्वारा उठाने की बात भी तय हुई। दोनों पक्षों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया। �




#SolanNews #Karadaghat #Darlaghat #HimachalNews #RoadAccident #BusTruckAccident #HimachalPradesh #SBRNews

#SBRNews #SolanNews #Karadaghat #Darlaghat #HimachalNews #RoadAccident #BreakingNews #HimachalPradesh