राज्य के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व में गांव की सरकार बनाने के लिए राज्य में अब नामांकन का आखिरी दिन बचा है। राज्य में 11 मई को अंतिम चरण में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। ऐसे में नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन प्रदेश में 50 हजार से अधिक उम्मीदवार अपने नामांकन भर सकते हैं। हालांकि अभी तक दो चरणों में जारी नामांकन प्रक्रिया के दौरान राज्य में 42 हजार 562 उम्मीदवार अपना नामांकन भर चुके हैं।
राज्य में 8 मई को राज्य में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, बीडीसी और जिला परिषद सहित 25671 उम्मीवारों ने अपने नामांकन दर्ज करवाए हैं, वहीं 7 मई को जारी नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 16891 उम्मीदवारों ने चुनावी ताल में स्वयं शामिल कर लिया है। राज्य में जिलाशह नामांकन पत्रों के भरने की बात की जाए तो जिला बिलासपुर में अब तक 2740 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं, वहीं चंबा जिला में 4648, हमीरपुर में 3120, कांगड़ा जिला में 7396 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। वहीं जिला किन्नौर में 613 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। लाहौल स्पिति में अब तक सबसे कम 283, कुल्लू में 2887, मंडी जिला में 7911 शिमला जिला में 3459,सिरमौर में 2714, सोलन में 2958, ऊना में 3883 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन अभी तक दाखिल किए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा कांगडा जिला में अब तक 7396 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं जबकि सबसे कम लाहुल-स्पीति जिला में 283 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज करवाए हैं।
12 मई को होगी नामांकन पत्रों की जांच
राज्य में 12 मई को नामांकन जांच होगी। नाम वापस लेने का समय 14 व 15 मई को रहेगा। 15 मई को नाम वापसी के तुरंत बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी होगी और इसके तुरंत बाद ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आबंटित किए जाएंगे। राज्य में 26 मई को प्रथम चरण का मतदान, 28 मई को द्वितीय और 30 मई को तृतीय चरण का मतदान होगा। वहीं पंचायतों के चुनाव सम्पन्न होने के तुरंत बात पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मैम्बर के परिणाम उसी समय निकाले जाएंगे।
राज्य की 3754 पंचायतों में हो रहे चुनाव
राज्य की 3754 पंचायतो में यह चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे में राज्य की कई पंचायतों में चुनाव को लेकर 11 मई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस बार होने वाले चुनाव में यह सामने आया है कि अधिकांश पंचायतों और जिला परिषद चुनाव के लिए युवा उम्मीदवार ही सामने आए हैं। हालांकि राज्य के कुछ एक पंचायत क्षेत्रो में सरकारी सेवा से सेवानिवृत कर्मचारी भी चुनाव में अपनी ताल ठोक रहे हैं।
Reviewed by SBR
on
May 09, 2026
Rating:






No comments:
Welcome TO SBR Group