पुराने बस अड्डे के पास सजने वाली किसान जनता मंडी में रविवार को सब्जियों के दाम मिले जुले रहे। सब्जियों को लेने के लिए किसान मंडी सजते ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। किसान जनता मंडी में सब्जियों के दाम भले ही कम या ज्यादा हो लोग खरीददारी करने के लिए हमेशा आते हैं। केवल स्थानीय ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से भी लोग भारी संख्या में आकर किसान मंडी का रूख करते हैें, यहां पर लोगों को सस्ती व ताजी सब्जियां मिल जाती है। जिस कारण अधिकतर लोग एक हफते की सब्जियां लेकर जाते है। बता दें कि कुछ सप्ताह से किसान मंडी में सभी प्रकार की सब्जियों के भाव मिले जुले ही है।
सब्जी विक्रेता किसान जनता मंडी मं घर की लस्सी सहित देसी घी भी अपने साथ लेकर आते हैं, जिसे लोग खरीद कर ले जाते हैं। गौर रहे कि सोलन का शहर बड़ा होने के कारण लोग भारी संख्या में परिवार के साथ घूमने के लिए आते हैँ। जिससे शहर में रौनक का आलम बना रहता है। शाम के समय शहर सहित किसान जनता मंडी में लोगों की भीड़ खरीददारी करने के लिए एकत्र हो जाती है। शाम के समय लोगों को थोड़ी ओर सस्ती सब्जी मिल जाती है।
मड़ी में सब्जियों के रेट
रविवार को सोलन की किसान जनता मंडी में भिंडी 40 रुपए, कददू 20 रुपए, बैंगन 60 रुपए गौभी 30 रुपए, आलू 50 के तीन किलो, करेला 30 रुपए, गाजर 40 रुपए, शिमला मिर्च 40 रुपए, खीरा 30 रुपए बेचा गया।
मंडी में 50 रुपए का तीन किलो बिका आलू
Reviewed by SBR
on
May 18, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
May 18, 2026
Rating:





No comments:
Welcome TO SBR Group