जिला परिषद नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को अर्की में 4, कसौली में 1, कंडाघाट में 4 व सोलन में कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद वार्ड दाड़ला के लिए आज बनीता देवी, सोमा देवी व सुगंधा ठाकुर ने नामांकन प्रस्तुत किया। जिला परिषद वार्ड सूरजपुर के लिए शशी कांत ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के लिए अर्की के तीनों जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 5 नामांकन प्राप्त हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टकसाल वार्ड के लिए संजीव शर्मा ने नामांकन प्रस्तुत किया। जिला परिषद वार्ड धर्मपुर से कोई नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के लिए कसौली के दोनों जिला परिषद वार्डों से कुल 9 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन डा. पूनम बंसल ने बताया कि जिला परिषद वार्ड डांगरी व जिला परिषद वार्ड चेवा से कोई नामांकन प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के लिए सोलन के दोनों जिला परिषद वार्डों से कुल 4 नामांकन प्राप्त हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कंडाघाट गोपाल शर्मा ने बताया कि जिला परिषद वार्ड दंघील के लिए देश राज ने नामांकन प्रस्तुत किया। जिला परिषद वार्ड वाकना के लिए अमर सिंह, विवेकानंद परिहार व अजय सिंह ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के लिए कंडाघाट के दोनों जिला परिषद वार्डों से कुल 12 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 11 मई है।
Reviewed by SBR
on
May 09, 2026
Rating:





No comments:
Welcome TO SBR Group