Una News : लुधियाना में दूसरी शादी करने से पहले दबोचा आरोपी युवक





 विकास खंड अंब के तहत पड़ती एक पंचायत से शादी से दो दिन पहले लापता हुए युवक और युवती को अंब पुलिस ने बुधवार देर रात लुधियाना से बरामद कर लिया। दोनों गुरुवार को कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में थे। गुरुवार को थाना अंब में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब आरोपी युवक की पत्नी, अपने मायके पक्ष तथा युवती के परिजन आमने-सामने आ गए। इस दौरान शादीशुदा आरोपी की पत्नी का दर्द भी छलक उठा। पति की इस हरकत से आहत पत्नी ने भावुक होकर कहा, मेरे में क्या कमी थी और दूसरी तरफ क्या खूबी थी, जिस कारण तुम इस हद तक पहुंच गए। युवती के परिजनों ने भी युवक और उसके परिवार के खिलाफ नाराजगी जताई।




स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी के अनुसार गत पांच मई को युवती के परिजनों ने थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि युवती का मेडिकल करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Una News : लुधियाना में दूसरी शादी करने से पहले दबोचा आरोपी युवक Una News : लुधियाना में दूसरी शादी करने से पहले दबोचा आरोपी युवक Reviewed by SBR on May 08, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.