ईरान और अमरीका के बीच हुआ युद्धविराम अब होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के ताजा प्रस्ताव को खारिज करने और होर्मुज से जहाजों के पारगमन में मदद के लिए ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू करने के बाद तनाव चरम पर है। सोमवार को ईरान ने होर्मुज में फंसे जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने में लगे अमरीकी युद्धपोत पर हमला किया था, तो अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सात ईरानी नौकाओं पर हमला किया था। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह पेट्रोलियम उद्योग क्षेत्र पर ईरान के ड्रोन हमले के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। यूएई ने इस हमले की कड़ी ङ्क्षनदा करते हुए इसे तनाव बढ़ाने वाला कदम बताया है। इस घटना ने उस ेशांति को खत्म कर दिया है, जो अमरीका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद से बनी हुई थी। बता दें कि दोनों देशों के बीच आठ अप्रैल को युद्धविराम की घोषणा हुई थी, जिसे 22 अप्रैल को आगे बढ़ाया गया था।
इस बीच राजनयिक माध्यमों से प्रस्तावों का आदान-प्रदान जारी है। हालांकि ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरानी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य या फारस की खाड़ी में कहीं भी अमरीकी जहाजों को निशाना बनाने का दुस्साहस किया, तो उन्हें धरती से मिटा दिया जाएगा। ईरान की प्रतिक्रिया भी उतनी ही आक्रामक रही है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालीबाफ ने अमरीका और उसके सहयोगियों पर युद्धविराम के उल्लंघन और नाकाबंदी कर सुरक्षित नौवहन को खतरे में डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमरीका के लिए मौजूदा स्थिति को सहन करना असंभव होगा और चेतावनी दी कि ईरान के पास अब भी कई बड़े विकल्प मौजूद हैं।
कतर के एयरस्पेस से लापता हुआ अमरीकी विमान
वाशिंगटन डीसी। मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमरीकी वायुसेना का एक केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान कतर के ऊपर एमरजेंसी सिग्नल देने के बाद लापता हो गया। केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर को ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ कहा जाता है, क्योंकि यह हवा में अन्य सैन्य विमानों को ईंधन भरने में सक्षम है। ईरान की फॉर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विमान ने उड़ान के दौरान ‘7700’ एमरजेंसी सिग्नल भेजा। यह सिग्नल तब दिया जाता है जब विमान में कोई गंभीर समस्या हो। हालांकि इसमें ईरान की किसी भी भूमिका की बात नहीं कही गई। यह विमान यूएई के अल धफरा एयरबेस से उड़ा था और फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ रहा था।
Iran Us War : नए हमलों के बीच ईरान-अमरीका युद्धविराम वार्ता खतरे में, बढ़ा तनाव
Reviewed by SBR
on
May 06, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
May 06, 2026
Rating:






No comments:
Welcome TO SBR Group