ED Raid: घबराकर IT कारोबारी ने नोटों से भरे 2 बैग नौवीं मंजिल से नीचे फेंक दिए

 



मोहाली जिला के खरड़ के पास स्थित एक वेस्टर्न सोसायटी में एनफोर्समेंट डायरक्टरेट की छापेमारी के दौरान उस समय हडक़ंप मच गया, जब कथित तौर पर नकदी से भरे दो बैग नौवीं मंजिल से नीचे फेंक दिए गए। घटना के बाद सोसाइटी परिसर में 500 रुपए के नोट बिखरे दिखाई दिए। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने निज्झर रोड स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी के फ्लैट नंबर 906 में छापा मारा था।



इसी दौरान फ्लैट से कथित तौर पर नकदी से भरे दो बैग नीचे फेंके गए। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बैग गिरने के बाद ग्राउंड फ्लोर में 500 रुपए के नोट बिखरे पड़े थे, जिसे देखकर सोसायटी के निवासी मौके पर एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि ईडी अधिकारियों ने मौके से नकदी से भरे बैग कब्जे में ले लिए। सूत्रों के मुताबिक बैगों से करीब 21 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक ईडी की ओर से बरामद राशि को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। सूत्रों ने बताया कि ईडी की टीम कई घंटों तक फ्लैट के अंदर जांच करती रही और तलाशी के दौरान फ्लैट अंदर से बंद था। संबंधित फ्लैट कथित तौर पर नितिन का बताया जा रहा है, हालांकि स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

ED Raid: घबराकर IT कारोबारी ने नोटों से भरे 2 बैग नौवीं मंजिल से नीचे फेंक दिए ED Raid: घबराकर IT कारोबारी ने नोटों से भरे 2 बैग नौवीं मंजिल से नीचे फेंक दिए Reviewed by SBR on May 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.