उत्तरी भारत के सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मार्च माह के पहले रविवार को 10 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अपनी हाजिरी भरीं। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू, राजस्थान, गुजरात एवं देश के अन्य राज्यों व विदेश से बाबाजी की नगरी दियोटसिद्ध में हाजिरी भरने के लिए पहुंचे। हाथ में रोट प्रसाद, झोली चिमटा, झंडा बाबा जी के वस्त्र लेकर श्रद्धालु बाबा जी के मंदिर हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे। मनोकामना पूर्ण होने के बाद कई श्रद्धालु दंडवत होकर बाबा जी के मंदिर में पहुंचे। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एवं स्वागत के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से बेहतरीन व्यवस्था बनाई गई थी। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजलए लंगरए रात्रि ठहराव के लिए साफ कि सरायों व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर के प्रांगण में बाबा जी के नाम का गुणगान एवं भजन कीर्तन किया गया।
श्रद्धालुओं द्वारा बाबा जी के खूब जयकारे लगाए गए। श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मंदिर अधिकारी जोगेंद्र कुमार भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे तथा समय.समय पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते रहे। मंदिर अधिकारी जोगिंदर कुमार का कहना है कि रविवार को 10 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दरबार में अपनी हाजिरी लगवाई और शांतिपूर्ण तरीके से बाबा जी की महिमा का गुणगान किया गया तथा बाबा जी के नाम के खूब जयकारे लगें। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसका मंदिर प्रशासन की ओर से पूरा ध्यान रखा गया।
दियोटसिद्ध में 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Reviewed by SBR
on
March 03, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
March 03, 2026
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group