नालागढ़ स्त्री सभा द्वारा शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की परीक्षार्थी छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश डेंटल हेल्थ सर्विसेज़ की सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डा. पूनम जैन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने स्त्री सभा की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण महिलाओं व युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सिलाई जैसे हुनर सीखकर लड़कियां न केवल आत्मविश्वासी बनती हैं बल्कि अपने परिवार की आर्थिक सहायता भी कर सकती हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष लाजवंती शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि सिलाई केंद्र के माध्यम से हर वर्ष अनेक लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो रही हैं।
इसके बाद मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षु छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। अंजली सिंह को प्रथम, अमृता देवी व रेशमा को द्वितीय तथा सुमन देवी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रशिक्षु छात्राओं को सिलाई कार्य में उपयोगी सामग्री वितरित की गई, साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता के तहत सैनेट्री पैड और जुराबें भी प्रदान की गईं। समारोह में सभा की अध्यक्ष कृष्णा बंसल, उपाध्यक्ष लाजवंती शर्मा, सचिव रजनी नैय्यर, कोषाध्यक्ष मंजुला शर्मा, सलाहकार सुमति सिंगल, शकुंतला पटियाल, मंजू रोहेला, अंजलि शर्मा सहित लगभग 35 सदस्य उपस्थित रहे।
सिलाई करके से खुद पैसे कमाएंगी युवतियां
Reviewed by SBR
on
March 02, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
March 02, 2026
Rating:
.jpg)
No comments:
Welcome TO SBR Group