नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने छतरी कालेज को आईटीआई के खाली भवन में संचालित करने की मांग की है। जयराम ठाकुर ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को फोन घुमाकर यह सुझाव दिया है। उन्होंने छतरी कालेज के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में स्थानीय कॉलेज और आईटीआई जैसे संस्थानों की उपेक्षा पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि दूरदराज के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भटकना न पड़े, इसी सोच के साथ उन्होंने इन संस्थानों की नींव रखी थी, परंतु वर्तमान सरकार ने न केवल आईटीआई के ट्रेड कम कर दिए बल्कि कालेज को बंद करने का मसौदा तक तैयार कर लिया था।
उन्होंने तकनीकी शिक्षा मंत्री से फोन पर बात कर आईटीआई के खाली पड़े भवन के एक भाग में कालेज शिफ्ट करने की बात उठाई ताकि असुरक्षित घोषित किए गए वर्तमान परिसर से छात्रों को राहत मिल सके। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले छात्रों के लिए 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि की घोषणा करते हुए युवाओं को संघर्ष के साथ जीवन में आगे बढऩे का संदेश दिया। इस प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की और कार्यकर्ताओं के उत्साह को संगठन की असली ताकत बताया।
आईटीआई भवन में लगाओ कक्षाएं
Reviewed by SBR
on
March 13, 2026
Rating:
Reviewed by SBR
on
March 13, 2026
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group