नई दिल्ली में 9 से 12 जनवरी 2026 से आयोजित होने जा रहा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2026 युवाओं को भारत के विकास एजेंडे के केंद्र में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भारत मंडपम में होने वाला इस संवाद का दूसरा संस्करण देशभर के उभरते युवा नेताओं, नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों और वैश्विक प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाएगा।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विकसित भारत@2047 के विज़न को साकार करने में युवाओं की भूमिका को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव से प्रेरित यह संवाद युवाओं के विचारों, नवाचार और समाधान-उन्मुख सोच को नीति निर्माण से जोड़ने का प्रयास है।
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे युवाओं से संवाद
संवाद का सबसे अहम आकर्षण 12 जनवरी, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी होगी। वे युवा प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे और राष्ट्र निर्माण में युवा नेतृत्व की भूमिका पर मार्गदर्शन देंगे। टाउनहॉल शैली में होने वाली यह बातचीत युवाओं को अपने विचार देश के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखने का अवसर देगी।
50 लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी
वीबीवाईएलडी 2026 का मुख्य आधार विकसित भारत चैलेंज ट्रैक है, जो चार चरणों की प्रक्रिया से गुज़रा है। डिजिटल क्विज़ से लेकर निबंध और राज्य-स्तरीय विज़न डेक चैलेंज तक, इस पहल में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 50.42 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इनमें से चयनित 1,500 युवा नेता ग्रैंड फिनाले में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
दस राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले विषय
संवाद के दौरान युवा नेता दस प्रमुख विषयों पर अपने विचार और समाधान प्रस्तुत करेंगे, जिनमें लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका, महिला-नेतृत्व वाला विकास, स्टार्ट-अप इकोसिस्टम, आत्मनिर्भर भारत, सतत और हरित विकास, स्मार्ट कृषि, सांस्कृतिक कूटनीति और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।
संस्कृति, नवाचार और वैश्विक सहभागिता
कार्यक्रम में सांस्कृतिक और डिज़ाइन ट्रैक भी शामिल हैं, जिनमें भाषण, कहानी लेखन, पेंटिंग, लोक संगीत, नृत्य और नवाचार प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही “डिज़ाइन फॉर भारत”, “टेक फॉर विकसित भारत – हैक फॉर ए सोशल कॉज़” जैसे नए वर्टिकल्स और नो इंडिया प्रोग्राम व बिम्सटेक देशों के युवा प्रतिनिधियों की भागीदारी संवाद को वैश्विक आयाम देगी।
दिन-वार प्रमुख कार्यक्रम
9 जनवरी: ओरिएंटेशन सत्र, माय भारत स्वयंसेवकों का सम्मान और संवाद के विज़न की रूपरेखा।
10 जनवरी: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र, विषय-आधारित चर्चाएं और विकसित भारत प्रदर्शनी।
11 जनवरी: इसरो अंतरिक्ष यात्रियों से संवाद, “कलर्स ऑफ विकसित भारत” सांस्कृतिक संध्या और प्रेरक प्रस्तुतियां।
12 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद और उच्च-प्रभाव वाली युवा प्रस्तुतियां।
विकसित भारत@2047 की ओर युवा कदम
करीब 3,000 प्रतिभागियों की भागीदारी वाला यह संवाद विचारों, अनुभवों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का जीवंत राष्ट्रीय इकोसिस्टम तैयार करेगा। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 न केवल युवाओं को नीति निर्माण से जोड़ता है, बल्कि उन्हें विकसित भारत@2047 की यात्रा में सक्रिय भागीदार बनाकर भारत के भविष्य को आकार देने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित
Reviewed by SBR
on
January 09, 2026
Rating:

No comments:
Welcome TO SBR Group