अमेरिका की नजर ईरान पर, उधर चीन ने पनडुब्बी से परमाणु-सक्षम मिसाइल लांच कर बढ़ाया तनाव

7/20/2026 11:16:00 AM

 

अमेरिका की नजर ईरान पर, उधर चीन ने पनडुब्बी से परमाणु-सक्षम मिसाइल लांच कर बढ़ाया तनाव


हाल ही में चीनी पनडुब्बी से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल के प्रक्षेपण का समय जितना ध्यान आकर्षित करना चाहिए था, उतना नहीं कर पाया। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में उलझा हुआ है, जिससे इस घटनाक्रम पर अपेक्षित स्तर की निगरानी और चर्चा नहीं हो सकी।


एशिया मीडिया सेंटर की एक रिपोर्ट में कहा गया, “इस परीक्षण के समय पर जितनी गहन जांच और ध्यान दिया जाना चाहिए था, उतना नहीं दिया गया। फरवरी के अंत से अमेरिका ईरान के साथ युद्ध में व्यस्त है। चीन के इस प्रक्षेपण वाले सप्ताह में यह संघर्ष और भी तेज हो गया, जब वाशिंगटन ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हुए हमलों के बाद ईरान के दर्जनों ठिकानों पर हमले किए। पिछले कई महीनों से अमेरिका का ध्यान, उसकी सैन्य क्षमता और कूटनीतिक संसाधन खाड़ी क्षेत्र में जारी इस संघर्ष में केंद्रित रहे हैं।”


रिपोर्ट एशिया मीडिया सेंटर की है, जो न्यूजीलैंड के पत्रकारों को एशिया से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों की राय और संदर्भ सामग्री उपलब्ध कराने वाला एक संसाधन केंद्र है। लेखिका दिव्या मल्होत्रा का कहना है कि सिर्फ इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि चीन ने मौका देखकर यह परीक्षण किया। बीजिंग का कहना है कि यह उसके सालाना सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा था।


मल्होत्रा ​​ने लिखा, “यह परीक्षण ऐसे समय हुआ जब चीन के परमाणु संकेतों का गंभीर जवाब देने की क्षमता रखने वाला सबसे बड़ा देश यानी अमेरिका पूरी तरह दूसरे मोर्चे पर व्यस्त था। टोक्यो, कैनबरा और नई दिल्ली में रणनीतिक मामलों पर नजर रखने वाले लोगों ने इस बात पर जरूर ध्यान दिया होगा।” मल्होत्रा ने कहा कि इससे प्रशांत क्षेत्र की चिंता कम नहीं होती। उन्होंने लिखा, “दक्षिण प्रशांत परमाणु-मुक्त क्षेत्र के भीतर किसी मिसाइल का गिरना सबसे पहले न्यूजीलैंड के अपने रणनीतिक पड़ोस का मामला है। इस परीक्षण से पहले भी इस पूरे क्षेत्र में बढ़ती परमाणु अस्थिरता चिंता का विषय बनी हुई थी।”


रिपोर्ट में कहा गया कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। इसमें सितंबर 2024 में चीन द्वारा प्रशांत महासागर में किया गया अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) परीक्षण भी याद दिलाया गया। यह 44 साल में पहली बार था जब चीन ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ऐसा परीक्षण किया। इसके बाद दिसंबर 2024 में जमीन में बने साइलो-बेस्ड आईसीबीएम परीक्षण भी किए गए।


रिपोर्ट के मुताबिक, “इन सभी घटनाओं से साफ पता चलता है कि चीन अब सिर्फ सीमित और गुप्त परमाणु क्षमता रखने वाले देश की तरह नहीं रह गया है। वह अपना परमाणु भंडार बढ़ा रहा है, उसे और मजबूत बना रहा है और अब उसे खुले तौर पर दुनिया के सामने दिखाने में भी ज्‍यादा सहज हो गया है।” मल्होत्रा के अनुसार, यह परीक्षण इस बात का संकेत है कि चीन अब अपने परमाणु हथियारों को पहले की तरह सिर्फ गुप्त रूप से विकसित नहीं कर रहा, बल्कि खुले तौर पर उनकी क्षमता भी दिखा रहा है।


रिपोर्ट में कहा गया, “अगर चीन के तेजी से बढ़ते पनडुब्बी बेड़े को भी साथ में देखा जाए, तो यह परीक्षण सिर्फ एक बार की ताकत दिखाने वाली कार्रवाई नहीं लगता। बल्कि यह लगातार समुद्र में परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बियों की तैनाती की दिशा में उठाया गया एक सोचा-समझा कदम दिखाई देता है। अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन कई वर्षों से ऐसी लगातार समुद्री परमाणु गश्त करते रहे हैं।

अमेरिका की नजर ईरान पर, उधर चीन ने पनडुब्बी से परमाणु-सक्षम मिसाइल लांच कर बढ़ाया तनाव अमेरिका की नजर ईरान पर, उधर चीन ने पनडुब्बी से परमाणु-सक्षम मिसाइल लांच कर बढ़ाया तनाव Reviewed by SBR on 7/20/2026 11:16:00 AM Rating: 5

बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला, राजनाथ और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

7/20/2026 11:14:00 AM
बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला, राजनाथ और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

महान क्रांतिकारी, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं ने भी बटुकेश्वर दत्त को नमन किया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी और महान देशभक्त बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सच्चे राष्ट्रवादी और साहसी व्यक्तित्व वाले बटुकेश्वर दत्त ने अन्याय और औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध संघर्ष किया। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर, हम इस महान राष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।”


केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लिखा, “महान स्वाधीनता सेनानी और अमर क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बटुकेश्वर दत्त ने भगत सिंह के साथ केंद्रीय विधानसभा में बम फेंककर अंग्रेजों के अन्याय के विरुद्ध पूरे देश में आजादी की अलख जलाई। उन्होंने कालापानी की कठोर यातनाएं सहकर भी स्वाधीनता के संकल्प को अडिग रखा और कैदियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अंग्रेजी दमन के विरुद्ध सशक्त आवाज बुलंद की। उनका साहस, त्याग और बलिदान सदैव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “महान राष्ट्र भक्त क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।” केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट में लिखा, “मां भारती के अनन्य सेवक, महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करता हूं। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए आपका अप्रतिम संघर्ष व योगदान सदैव भावी पीढ़ियों में राष्ट्र भक्ति की भावना का संचार करता रहेगा।

बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला, राजनाथ और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर राष्ट्र ने किया नमन, ओम बिरला, राजनाथ और अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि Reviewed by SBR on 7/20/2026 11:14:00 AM Rating: 5

भारत के सहयोग से मालदीव के 42 द्वीपों पर बनेंगे आधुनिक फिटनेस सेंटर

7/20/2026 11:13:00 AM

 

भारत के सहयोग से मालदीव के 42 द्वीपों पर बनेंगे आधुनिक फिटनेस सेंटर

मालदीव के विदेश मंत्री इरुथिशाम आदम और युवा सशक्तीकरण, खेल एवं फिटनेस मंत्री अब्दुल्ला रफीउ ने भारत सरकार के उदार सहयोग के लिए आभार जताया। भारत और मालदीव के बीच मालदीव के समुदायों के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने के बाद दोनों मंत्रियों ने कहा कि भारत की इस मदद से मालदीव के लोगों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा।


मालदीव के विदेश मंत्रालय ने बताया, “मालदीव सरकार (जीओएम) और भारत सरकार (जीओआई) ने भारत की अनुदान सहायता योजना ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (एचआईसीडीपी)’ के तहत 42 द्वीपों में फिटनेस और मनोरंजन केंद्रों के लिए उपकरण उपलब्ध कराने को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह हस्ताक्षर समारोह विदेश मंत्रालय में आयोजित हुआ, जो दोनों देशों के लगातार मजबूत होते रिश्तों में एक और अहम कदम है।”


इस समझौते पर मालदीव सरकार की ओर से विदेश मंत्री इरुथिशम ने हस्ताक्षर किए। भारत की ओर से मालदीव में भारत के उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम ने हस्ताक्षर किए, जबकि इस परियोजना को लागू करने वाली एजेंसी की ओर से मंत्री अब्दुल्ला राफिउ ने दस्तखत किए। समारोह के दौरान विदेश मंत्री इरुथिशम एडम ने कहा कि 42 द्वीपों में फिटनेस और मनोरंजन केंद्रों के लिए उपकरण उपलब्ध कराना वहां के लोगों के स्वास्थ्य और बेहतर जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश है।


उन्होंने कहा कि इस पहल से लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही महिलाओं और लड़कियों को अच्छी फिटनेस सुविधाएं अधिक आसानी से मिल सकेंगी। इससे महिलाओं का सशक्तीकरण, समानता और सामाजिक भागीदारी भी बढ़ेगी। समारोह में बोलते हुए मंत्री अब्दुल्ला रफीउ ने कहा कि ये फिटनेस और मनोरंजन केंद्र ऐसे सामुदायिक स्थान बनेंगे, जहां लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे और पूरे समुदाय का विकास होगा।


उन्होंने कहा कि इस पहल से हर उम्र के लोगों, खासकर महिलाओं और युवाओं को खेल और मनोरंजन गतिविधियों में भाग लेने के ज्यादा अवसर मिलेंगे। इससे द्वीपों के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और उनके समुदाय लंबे समय तक मजबूत और सक्षम बनेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों मंत्रियों ने भारत सरकार की इस उदार मदद के लिए आभार जताया और कहा कि इससे मालदीव के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।


विदेश मंत्री इरुथिशम ने भारत सरकार और भारत की जनता का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की और कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने में उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता अहम रही है।


उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने भारत-मालदीव संबंधों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। साथ ही उन्होंने भारत के उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम और उनकी टीम की भी सराहना की, जिन्होंने दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने के लिए लगातार काम किया है।

भारत के सहयोग से मालदीव के 42 द्वीपों पर बनेंगे आधुनिक फिटनेस सेंटर भारत के सहयोग से मालदीव के 42 द्वीपों पर बनेंगे आधुनिक फिटनेस सेंटर Reviewed by SBR on 7/20/2026 11:13:00 AM Rating: 5

Spain become FIFA World Cup 2026 Champions

7/20/2026 10:56:00 AM

 

Spain become FIFA World Cup 2026 Champions


Spain beat defending champions Argentina 1-0 in extra time to become FIFA World Cup 2026 champions. Spain substitute Ferran Torres scored in the 106th minute to give his team a 1-0 win over Argentina in the final at New York New Jersey Stadium last night.

 

After a tense and fiercely contested 90 minutes ended goalless, Torres finally broke the deadlock in the 106th minute. The victory secured Spain’s second men’s FIFA World Cup title and their first since lifting the trophy in 2010. With its victory, Spain became the first nation to simultaneously hold the World Cup crowns in both men’s and women’s soccer. 

 

The French striker Kylian Mbappé is now the owner of World Cup Golden Boots in FIFA, World Cup 2026. He became the first player to finish as the leading scorer at multiple World Cups, winning his second Golden Boot award when Lionel Messi was blanked in Argentina’s 1-0 loss to Spain in the final. Spain captain Rodri not only got to raise the FIFA World Cup trophy but was also named the best player of the tournament, receiving the Golden Ball Award. The Golden Glove award was won by  Unai Simon of Spain while Young Player Award went to his team mate Pau Cubarsi.  

Spain become FIFA World Cup 2026 Champions Spain become FIFA World Cup 2026 Champions Reviewed by SBR on 7/20/2026 10:56:00 AM Rating: 5

Madhya Pradesh cabinet approves Uniform Civil Code

7/20/2026 10:55:00 AM

 

Madhya Pradesh cabinet approves Uniform Civil Code


The Madhya Pradesh cabinet has approved the Uniform Civil Code (UCC) Bill during a special meeting held at Jagdishpur, a historic town near Bhopal. Akashvani’s correspondent reports that tribal communities have been kept outside the scope of this law.

 

Madhya Pradesh has taken a major step towards implementing the Uniform Civil Code, or UCC. A cabinet meeting was held yesterday at Jagdishpur in Bhopal district, chaired by Chief Minister Dr. Mohan Yadav. At this meeting, the draft of the UCC Bill 2026 was unanimously approved. The bill will now be tabled in the monsoon session of the state assembly, which begins today. The session will run until 24 July.

 

After the cabinet meeting, Chief Minister Yadav told reporters that the UCC will give equal status to everyone in the state. He said multiple marriages will no longer be valid in the state. Dr. Yadav explained further.

 

According to the UCC bill, those in live-in relationships will have to register within one month. Marriage registration will also be made mandatory down to the village level. However, tribal communities have been kept out of its scope.  

Madhya Pradesh cabinet approves Uniform Civil Code Madhya Pradesh cabinet approves Uniform Civil Code Reviewed by SBR on 7/20/2026 10:55:00 AM Rating: 5

Sanya Malhotra के बिकनी फोटो शूट ने मचाई हलचल, हॉट लुक देखकर फैंस हुए फ़ि

7/20/2026 10:50:00 AM

Sanya Malhotra के बिकनी फोटो शूट ने मचाई हलचल, हॉट लुक देखकर फैंस हुए फ़िदा

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सैन्य मल्होत्रा हाल ही में अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।









Sanya Malhotra के बिकनी फोटो शूट ने मचाई हलचल, हॉट लुक देखकर फैंस हुए फ़ि Sanya Malhotra के बिकनी फोटो शूट ने मचाई हलचल, हॉट लुक देखकर फैंस हुए फ़ि Reviewed by SBR on 7/20/2026 10:50:00 AM Rating: 5

67 people rescued after ferry sinks off Guyana coas

7/20/2026 10:48:00 AM

 

67 people rescued after ferry sinks off Guyana coas

Sixty-seven people have so far been rescued after a ferry carrying 116 passengers and 17 crew sunk off the coast of Guyana yesterday, local officials have said. Fifteen children are among those recovered after the MV Barima capsized following its departure from the capital Georgetown. Dozens of people are still missing. 

 

Guyana’s Prime Minister Mark Phillips told media that those rescued also include 41 men and 11 women. Phillips said the boat had been within its weight capacity at the time of the incident and that it was licensed to hold more than 300 passengers. Public Works Minister Juan Edghill said a distress call was received at 23:01 local time yesterday, triggering a search operation involving government teams and privately-owned boats. He told reporters that emergency teams continued their search for survivors.


67 people rescued after ferry sinks off Guyana coas 67 people rescued after ferry sinks off Guyana coas Reviewed by SBR on 7/20/2026 10:48:00 AM Rating: 5

Rajiv Chowk, Patel Chowk, Central Secretariat & Seva Teerth metro stations closed till further instructions: DMRC

7/20/2026 10:40:00 AM

 

Rajiv Chowk, Patel Chowk, Central Secretariat & Seva Teerth metro stations closed till further instructions: DMRC



Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) has informed that Janpath, Rajiv Chowk, Patel Chowk, Central Secretariat and Seva Teerth metro stations have been closed till further instructions due to security reasons. 

Rajiv Chowk, Patel Chowk, Central Secretariat & Seva Teerth metro stations closed till further instructions: DMRC Rajiv Chowk, Patel Chowk, Central Secretariat & Seva Teerth metro stations closed till further instructions: DMRC Reviewed by SBR on 7/20/2026 10:40:00 AM Rating: 5
Powered by Blogger.