राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर, कई विकास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लेंगी भाग



 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर, कई विकास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लेंगी भाग

भुवनेश्वर, 3 अगस्त। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से अपने गृह राज्य ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी। इस दौरान वे राज्य में कई शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

राष्ट्रपति आज दोपहर भुवनेश्वर पहुंचेंगी। इसके बाद शाम को कटक के निकट बनारा में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति विशेष ट्रेन से भुवनेश्वर से ब्रह्मपुर जाएंगी। वहां से सड़क मार्ग द्वारा गंजाम जिले के तप्तपानी पहुंचकर मां कंधुनी देवी मंदिर और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। रात्रि विश्राम के लिए उनका कार्यक्रम गोलाबांधा स्थित आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज में निर्धारित है।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए भुवनेश्वर और कटक में लगभग 40 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन, राष्ट्रपति के यात्रा मार्ग, तप्तपानी मंदिर परिसर, आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।

राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा राज्य में शिक्षा, संस्कृति और विकास से जुड़े कार्यक्रमों को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी विशेष महत्व रखता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर, कई विकास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लेंगी भाग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर, कई विकास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लेंगी भाग Reviewed by sharma on 8/03/2026 08:18:00 AM Rating: 5

No comments:

Welcome to SBR Groups. Please keep your comments respectful and relevant.

Powered by Blogger.