SBR NEWS
Loading latest SBRNews...

छुक-छुक करती ट्रेनें-मुस्कुराते यात्री पहाड़ों की रौनक पर हुए फिदा

 


वीकेंड पर कालका-शिमला रेल मार्ग पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पहाड़ों की खूबसूरत वादियों का दीदार करने ट्रेन का सफर करने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे। सोलन रेलवे स्टेशन पर लगी समय-सारिणी बोर्ड में कालका से शिमला और शिमला से कालका के लिए विभिन्न ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का समय दर्ज है। कालका से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 52457 अप (केएलके-एसएमएल) सुबह 3.30 बजे कालका से चलकर 5.58 बजे सोलन पहुंचती है, 5.59 बजे सोलन से प्रस्थान करती है और सुबह 8:50 बजे शिमला पहुंचती है। गाड़ी संख्या 52451 अप शिवालिक सुबह 5.45 बजे कालका से रवाना होकर 8.01 बजे सोलन पहुंचती है, 8.03 बजे प्रस्थान कर 10.40 बजे शिमला पहुंचती है। गाड़ी संख्या 52453 अप हिमालयन क्वीन 6.20 बजे कालका से चलती है, 8.38 बजे सोलन पहुंचती है, 8.39 बजे सोलन से प्रस्थान कर 11.50 बजे शिमला पहुंचती है। गाड़ी संख्या 52459 अप हिम दर्शन 7 बजे कालका से रवाना होकर 9.16 बजे सोलन पहुंचती है, 9.18 बजे प्रस्थान कर 12.20 बजे शिमला पहुंचती है। इसके अतिरिक्त रेल मोटर कार सुबह 8 बजे कालका से चलकर 10.26 बजे सोलन पहुंचती है, 10.28 बजे प्रस्थान कर 13.55 बजे शिमला पहुंचती है।


गाड़ी संख्या 52455 अप एक्सप्रेस 11.55 बजे कालका से चलकर 14.11 बजे सोलन पहुंचती है, 14.13 बजे प्रस्थान कर 16.55 बजे शिमला पहुंचती है। गाड़ी संख्या 04503 अप होलीडे स्पेशल 12.30 बजे कालका से रवाना होकर 14.46 बजे सोलन पहुंचती है, 14.48 बजे प्रस्थान कर 18.20 बजे शिमला पहुंचती है। शिमला से कालका की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 52458 डाउन एक्सप्रेस सुबह 10.55 बजे शिमला से चलकर 13.33 बजे सोलन पहुंचती है, 13.34 बजे प्रस्थान कर 16.15 बजे कालका पहुंचती है। गाड़ी संख्या 52452 डाउन शिवालिक 14.15 बजे शिमला से रवाना होकर 16.53 बजे सोलन पहुंचती है, 16.55 बजे प्रस्थान कर लगभग 19.30 बजे कालका पहुंचती है। गाड़ी संख्या 52460 डाउन हिम दर्शन 15.50 बजे शिमला से चलकर 18.33 बजे सोलन पहुंचती है, 18.34 बजे प्रस्थान कर लगभग 21.05 बजे कालका पहुंचती है। गाड़ी संख्या 52454 डाउन हिमालयन क्वीन 17.45 बजे शिमला से रवाना होकर 20.24 बजे सोलन पहुंचती है, 20.25 बजे प्रस्थान कर लगभग 23.00 बजे कालका पहुंचती है। रेल मोटर कार शाम 17.00 बजे शिमला से चलकर 19.37 बजे सोलन पहुंचती है, 19.39 बजे प्रस्थान कर 22.20 बजे कालका पहुंचती है। गाड़ी संख्या 52456 डाउन एक्सप्रेस 18.40 बजे शिमला से रवाना होकर 21.04 बजे सोलन पहुंचती है।

छुक-छुक करती ट्रेनें-मुस्कुराते यात्री पहाड़ों की रौनक पर हुए फिदा छुक-छुक करती ट्रेनें-मुस्कुराते यात्री पहाड़ों की रौनक पर हुए फिदा Reviewed by SBR on February 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.