दिल्ली से शिमला आ रही HRTC वोल्वो बस चालक के साथ मारपीट, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

 


शिमला। दिल्ली से शिमला आ रही HRTC वोल्वो बस के चालक के साथ मारपीट का मामला समाने आया है। HR नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी सवारों ने बस को रोककर बेरहमी के साथ चालक की पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित बस चालक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से दो की पहचान पंकज (33 वर्ष), पुत्र शिव कुमार, निवासी पंचकूला (हरियाणा) और विकास कुमार: (22 वर्ष), पुत्र विलक्षण राम, निवासी पंचकूला (हरियाणा) के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।



बताया जा रहा है कि मारपीट की यह घटना ओवरटेकिंग के लेकर पेश आई है। रविवार सुबह दिल्ली से शिमला जा रही एचआरटीसी की वोल्वो बस कच्चीघाटी पहुंची तो बस चालक ने एक एचआर नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक कर दिया। इस बात पर नाराज स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने बस को जबरन रोका और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थाना बालूगंज की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

दिल्ली से शिमला आ रही HRTC वोल्वो बस चालक के साथ मारपीट, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार दिल्ली से शिमला आ रही HRTC वोल्वो बस चालक के साथ मारपीट, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार Reviewed by SBR on May 24, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.