शगुन बनीं मिस फेयरवेल

 


राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में शनिवार को 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें विज्ञान संकाय की छात्रा शगुन को मिस फेयरवेल चुना गया, जबकि कला संकाय की अप्शिता को मिस इंटैलिजेंट और कॉमर्स संकाय की प्रियंका को मिस वैल ड्रैस्ड, कला संकाय की दिव्या नेगी को मिस पर्सनेलिटी और विज्ञान संकाय की मन्नत को मिस ब्यूटीफूल चुना गया।

छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने अनुभव साझा किए

इस अवसर पर सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने कहा कि वे अपने-अपने जीवन के सबसे महत्त्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर रही हैं और यहीं से उनके जीवन की दिशा तय होगी। समारोह के दौरान 11वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए तथा अपने कई अनुभव भी साझा किए।

शगुन बनीं मिस फेयरवेल शगुन बनीं मिस फेयरवेल Reviewed by SBR on February 22, 2026 Rating: 5

No comments:

Welcome TO SBR Group

Powered by Blogger.